चिकन पॉक्स के निशान कैसे मिटाएं?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 16:28

चेहरे की रौनक छीन रहे हैं चेचक के दाग?, इन टिप्स की मदद से खत्म हो जाएंगे स्पॉट्स

चिकन पॉक्स या चेचक एक संक्रामक बीमारी है। जो Varicella Zoster वायरस के कारण होती है। जिसके कारण पूरे शरीर में चकत्ते और लाल दाने उबर आते हैं। इसके साथ ही इनमें अधिक खुजली भी होती हैं। इसके साथ ही पीड़ित व्यक्ति को अधिक दर्द के साथ बुखार भी आ जाता है। अगर सही समय में चेचक की वैक्सीन दी गई तो 1-2 सप्ताह के अंदर यह बीमारी सही हो जाती है। चेचक के दाने सुखने लगते है लेकिन यह दाग छोड़ जाते हैं जो देखने में काफी भद्दे लगते हैं। कई लोग इन दागों से निजात पाने के लिए सर्जरी का भी सहारा लेते हैं। लेकिन आप चाहे तो इन दागों को घरेलू उपायों के द्वारा आसानी से ठीक कर सकते हैं।
चिकन पॉक्स होने के लक्षण

तेज बुखार
धीरे-धीरे शरीर में लाल दाने दाने पड़ने लगते हैं। जिसके बाद 4-5 दिन के अंदर ये दाने पक जाते हैं।
बार-बार गला सूख जाना या बैठ जाना
उल्टी आना
सिर दर्द होना
स्किन में चकत्ते पड़ जाना।
पूरे शरीर में दर्द या ऐंठन
छोटे-छोटे लाल रंग के धब्बे होते हैं। यह दाने पहले माथे और कलाई पर आते हैं।
दानों के चारों ओर स्किन में सूजन के साथ लाल घेरा पड़ जाना।
कमर में तेज दर्द होता है
सीने में अजीब सी जकड़न महसूस होना।

इन उपायों से दूर करें चिकन पॉक्स के दाग

नींबू

नींबू में विटामिन सी के साथ इसका नेचर अम्लीय होता है जो स्किन से आसानी से दाग निकाल देता है। इसके लिए नींबू का रस कॉटन में लेकर प्रभावित जगह पर लगाएं और थोड़ा देर बाद साफ पानी से धो लें।
शहद
शहद में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जिसके द्वारा भी चेचक के दागों को हटाया जा सकता है। इसके लिए शहद दाग में लगाएं और कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें। सप्ताह में कम से कम 3-4 बार ऐसा करें।लहसुन
लहसुन की कुछ कलियों को लेकर पीस लें और इसके रस को दाग में लगा लें। कुछ देर लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें।

चंदन
चंदन पाउडर को ऑलिव ऑयल में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें और इसे दाग में लगा लें। कुछ देर लगा रहने के बाद धो लें।

एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल में ऐसे गुण पााए जाते हैं जो आपकी स्किन से दाग हटाने के साथ-साथ निखार भी लगाता है। इसका इस्तेमाल आप रोजाना कर सकते हैं। इसके लिए थो़ड़ा सा एलोवेरा जेल लेकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद थोड़ी देर में धो लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info